फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan Fasal Bima Yojana: Chilli cultivation also notified for 11 blocks

किसान फसल बीमा योजना : 11 ब्लॉकों के लिए मिर्च खेती भी अधिसूचित

Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Kisan Fasal Bima Yojana: Chilli cultivation also notified for 11 blocks
बलिया। पीएम फसल बीमा योजना में मिर्च खेती का भी बीमा किया जाएगा। जिले के 11 ब्लाकों को अधिसूचित क्षेत्र में शामिल किया गया है। हालांकि खरीफ की अन्य फसलों के सापेक्ष मिर्च का बीमा कराने के लिए किसानों को अधिक प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से जिन 11 ब्लाकों के मिर्च फसल को अधिसूचित किया है उन ब्लॉकों के मिर्च उत्पादक किसान अपनी फसलों का बीमा करा सकेंगे। नियमानुसार प्राकृतिक आपदा से फसलों की बर्बादी पर उन्हें नामित बीमा एजेंसी की ओर से क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके लागू होने से बड़े पैमाने पर खेती करने वाले मिर्च उत्पादक किसानों को लाभ मिल सकेगा। उधर, खरीफ में शामिल अन्य फसलों के सापेक्ष मिर्च फसल की बीमा के लिए किसानों को ढाई गुना अधिक प्रीमियम देनी होगा। बतौर उदाहरण जहां धान, मक्का व अरहर फसल की बीमा के लिए किसानों को निर्धारित लागत का दो फीसदी प्रीमियम देना होता है वहीं मिर्च फसल की बीमा के लिए किसानों को निर्धारित लागत का पांच फीसदी बतौर प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों को मिर्च फसल के लिए किया गया है अधिसूचित
मिर्च फसल के लिए कुल 11 ब्लॉकों को अधिसूचित किया गया है। इसमें मनियर, सीयर, बांसडीह, बैरिया, मुरलीछपरा, बेरुआरबारी, दुबहड़, सोहांव, बेलहरी, रसड़ा व नगरा ब्लॉक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 11 ब्लॉकों को मिर्च फसल के लिए सरकार की ओर से अधिसूचित किया गया है। इन ब्लॉकों के किसान फसल बीमा का लाभ ले सकते हैँ।
- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed