{"_id":"584e91f64f1c1b676f6498ec","slug":"khul-sakta-hai-pratyashiyon-ke-kismat-ka-patta","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल सकता है प्रत्याशियों के किस्मत का पत्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल सकता है प्रत्याशियों के किस्मत का पत्ता
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 12 Dec 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी द्वारा 23 प्रत्याशियों की पहली सूची विगत दिनों जारी करने के बाद सियासी तापमान चढ़ने लगा है। पूर्वांचल के प्रमुख सीटों के लिए अपनी दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई हैं। ऐसे में बलिया में 15 दिसंबर को पूर्व मंत्री नारद राय के यहां मांगलिक कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर चर्चाओं का बाजार जोर पकड़ लिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी यहां से प्रत्याशियों को लेकर कोई बड़ा ऐलान भी कर सकती है।
बलिया जनपद में विधानसभा की छह सीटों में पिछले बार 2012 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी, जिसमें सदर सीट से नारद राय, सिकंदरपुर सीट से मुहम्मद रिजवी, बैरिया सीट से जयप्रकाश अंचल और बेल्थरा सीट से गोरख पासवान ने पार्टी का विजय पताका लहराया था। इसके अलावा दो विधानसभा फेफना से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी और रसड़ा विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह ने बाजी मारी थी।
इस तरह देखा जाए तो सपा को पिछले चुनाव में दो सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था। इन पांच साल के कार्यकाल में काफी उतार चढ़ाव के बाद अब 2017 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है, फरवरी में चुनाव कराने की संभावना भी जताई जा रही है। जनपद के कुछ सीटों के लिए संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी पार्टी सुप्रीमो और पदाधिकारियों के यहां अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
वह संबंधित क्षेत्र में अपनी स्थिति का खाका तैयार कर जीत का दंभ भी भर रहे हैं। ऐसे में 15 दिसंबर को सदर विधायक नारद राय के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर सियासी पारा फिर चढ़ गया है।
संभावना जताई जा रही है कि जनपद और आसपास के क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का पत्ता भी खुल सकता है। चर्चा है कि कुछ सीटों पर पार्टी नए चेहरे को भी मौका दे सकती है। इसको लेकर अटकलों का बाजार गरम है। सूत्रों की माने तो विगत दिनों पार्टी में मचे घमाशान के बाद विधानसभा चुनाव का बिगुल फुंकने से पहले पार्टी प्रत्याशियों को लेकर कोई भी बड़ा फैसला कर सकती है।