फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Khatauni fee fixed at Rs 15, FIR will be lodged for overcharging

Ballia News: खतौनी शुल्क 15 रुपये तय, ज्यादा वसूली पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 13 Feb 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Khatauni fee fixed at Rs 15, FIR will be lodged for overcharging
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील का निरीक्षण किया। खतौनी निकालने की व्यवस्था अव्यवस्थित मिली। इसपर प्रारूप चस्पा करने, आवेदन जमा करने के लिए अलग काउंटर बनाने और 15 रुपये निर्धारित शुल्क की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खतौनी शुल्क 15 रुपये तय है। इससे ज्यादा वसूली पर एफआईआर होगी। यह व्यवस्था तीन दिन के भीतर लागू करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण कर सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण, पार्किंग, न्यायालय कक्षों और विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर अव्यवस्था मिली। परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाजिर को कड़ी चेतावनी दी और बिजली विभाग को लटके तारों को व्यवस्थित करने के लिए कहा। तहसील परिसर के सामने पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहते हुए एसडीएम को फटकार लगाई।
विज्ञापन

होमगार्ड के बैठने के स्थान पर लेखपालों के बैठने की व्यवस्था पाए जाने और भवन की रंगाई-पुताई खराब होने पर भी नाराजगी जताई गई। किशोर न्यायालय बोर्ड के आसपास गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय में फाइलों के रखरखाव की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी फाइलें संबंधित धाराओं के अनुसार व्यवस्थित रूप से रखी जाएं।सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि 20 दिन के भीतर व्यवस्था सुधार ली जाए, अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed