फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Keshav murdered due to illicit relationship, disclosed to police, accused arrested

अवैध संबंध के चलते हुई केशव की हत्या, पुलिस से किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Keshav murdered due to illicit relationship, disclosed to police, accused arrested
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बीते चार जुलाई की रात को अमीर राम के दरवाजे के बाहर चारपाई पर सोए अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसका हत्या का खुलासा रविवार को कर दिया गया। यह हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी के निर्देशन में टीम के सहयोग से बच्चन राम उर्फ रामवचन निवासी ग्राम महराजपुर थाना सहतवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने बताया कि मृतक केशव यादव का एक महिला से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी होने पर बच्चन राम ने उसने कई बार महिला को भी मना किया था। इसके बावजूद वह आदत से बाज नहीं आने पर उसके द्वारा चारपाई पर सोते समय केशव यादव (55) निवासी ग्राम महराजपुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। केशव किराए की झोपड़ी में गाय-भैंस पालता था। कहीं भी खा लेता था और सो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed