फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Katan victims refuse to settle away

कटान पीड़ितों ने दूर बसने से किया इंकार

Wed, 17 Feb 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Katan victims refuse to settle away
बैरिया। केहरपुर व गोपालपुर के कटान पीड़ित घर से 14 किलोमीटर दूर मुनिछपरा नहीं बसने जाएंगे। तीन दिन पूर्व सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को भेज दिया है। वहीं, मंगलवार की शाम मुनिछपरा के ग्रामीणों ने गोपालपुर व केहरपुर के कटान पीड़ितों को अपने गांव में नहीं बसने देने का प्रस्ताव पारित किया और बुधवार को मुख्यमंत्री को भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील प्रशासन ने गोपालपुर व केहरपुर के कुल 252 कटान पीड़ितों को पहले दयाछपरा के पास खाली पड़ी ग्राम सभा की जमीन पर बसाने के लिए कवायद शुरू की। लेकिन दयाछपरा के ग्रामीणों के विरोध आदि के चलते तहसील प्रशासन ने इस निर्णय को वापस ले लिया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने दोनों गांव के कटान पीड़ितों को कटान स्थल से 14 किमी दूर मुनिछपरा में ग्राम समाज की जमीन पर बसाने की प्रक्रिया शुरू की। इसपर कटान पीड़ितों मुनिछपरा में बसने से इंकार कर दिया। वहीं मुनिछपरा के ग्रामीणों ने भी कटान पीड़ितों को गांव में नहीं बसाने का ऐलान कर दिया। कटान पीड़ितों की लड़ाई लंबे समय से लड़ने वाले कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने उपजिलाधिकारी को बताया है कि शासनादेश के अनुसार कटान पीड़ितों को जमीन खरीदकर गांव के पास ही बसाने की व्यवस्था हो। इस बाबत एसडीएम प्रशांत कुमार नायक ने कहा कि कटान पीड़ितों को ग्राम समाज पर ही बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed