फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Karthik Purnima: Barricading on ghats, boats will be arranged

कार्तिक पूर्णिमा पर व्यवस्था रहेंगी चुस्त-दुरूस्त

Sun, 10 Nov 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Karthik Purnima: Barricading on ghats, boats will be arranged
कार्तिक पूर्णिमा की तैयरी को लेकर गंगा घाट की साफ-सफाई करते गंगा भक्त। - फोटो : BALLIA
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर 12 नवंबर को स्नान पर्व को देखते हुए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा के महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक बैरिकेडिंग की जा रही है। बिजली विभाग की ओर से रास्ते से लेकर घाटों तक प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख मंदिरों से लेकर घाटों तक कड़ी सुरक्षा रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दवाओं के साथ घाटों पर टीम की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए प्रशासन ने उन घाटों को स्नान के लिए प्रतिबंधित किया है जहां खतरा है। मेला परिसर में सुरक्षा के लिए मीना बाजार चौकी की स्थापना की जा रही है ताकि स्नान करने के बाद मेले में आए दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थान, मंदिर, रेलवे व बस स्टेशन से लेकर महावीर घाट होते हुए शिवरामपुर घाट तक भारी मात्रा में पीएसी व पुलिस बल के जवान 11 नवंबर की शाम से ही तैनात कर दिए जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा पर जनपद और पड़ोसी जनपदों के बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु स्नान करने आते हैं, जो गंगा में स्नान करने के बाद बाबा बालेश्वर व भृगु मंदिर में दर्शन पूजन करते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयार की है। गंगा घाट, मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा से लेकर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए इंतजाम किया गया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जिले को 16 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया है। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है। वही महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक जगह-जगह बैरिकेडिंग, नावों की व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कीनाराम घाट रहेगा प्रतिबंधित : बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय है। रविवार को सिटी मजिस्टेट ब्रजेश कुमार दुबे, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका के ईओ डीके विश्वकर्मा आदि ने स्नान घाट व आरती स्थल से लेकर घाट पर जाने वाले रास्तों का जायजा लिया। कहा कि कीनाराम घाट पर स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहां जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने साफ किया कि स्नान शिवरामपुर घाट पर होगा। वहां पूरी तरह सुरक्षित स्नान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्थानों पर लगेंगे बैरियर : बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान में श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से नगर के बाहर पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। राजधानी रोड पर माल्देपुर, बैरिया रोड पर कदम चौराहा, बांसडीह पर तिखमपुर, सिकंदरपुर रोड पर बहादुरपुर, गड़वार रोड पर पौहाड़ीपुर में बैरियर लगाएंगे जाएंगे। जहां वाहन चालक सवारी उतारने व चढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed