फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Karthik Poornima: A dip of faith in fallen Pavani

कार्तिक पूर्णिमा : पतित पावनी में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 30 Nov 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Karthik Poornima: A dip of faith in fallen Pavani
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद भगवान सूर्य की पूजन-अर्चन करती श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को श्रद्धालुआें ने पतित पावनी में आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न घाटों पर स्नान किया और दर्दर मुनि की समाधि पर मत्था टेका। इस दौरान दान कर पुण्य के भागी भी बने। वही, ददरी मेले के मीना बाजार में गड़ही चलेबी का स्वाद भी लिया। उधर, नगर पालिका प्रशासन ने घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्था की थी। जबकि सुरक्षा की दुृष्टि से पुलिस फोर्स की तैनाती रही। गोताखोर भी विभिन्न घाटों पर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की तादाद पूर्व की बजाय काफी कम रही। बावजूद इसके सोमवार को श्रीरामपुर घाट पर हजारों लोगों ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और नगर के भृगुआश्रम स्थित महर्षि भृग और अनके शिष्य दर्दर मुनि की समाधि पर मत्था टेका। सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता गंगा तट की ओर जाने वाले मार्गो पर लगा रहा। देहात क्षेत्रों में लोगों ने गंगा, सरजू , तमसा नदियों के साथ ही अन्य पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाई। गंगा तट पर स्नानार्थियों की सुविधा के लिए जगह-जगह अस्थाई शौचालय बनाए गए थे। नगर पालिका द्वारा गंगा घाटों की सफाई भी कराई थी। विद्युत विभाग ने घाटों के रास्तों पर प्रकाश की व्यवस्था की थी। गायत्री मंदिर से महावीर घाट तक मार्ग के दोनों तरफ बैरीकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

बेल्थरारोड : श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। स्नान दान के पश्चात मंदिरों में पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। तुर्तीपार के मेले में लोगों ने उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की। तुर्तीपार के प्रधान आलोक सिंह की ओर से स्नानार्थियों की सुविधा के लिए अनेक इंतजाम किए गए। स्नान के समय गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज : श्रद्धालुओं ने सती घाट, बहुआरा घाट, शिवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान किया। भिक्षुओं को दान कर पुण्य के भागी बने। लेकिन प्रशासन की ओर इसके लिए कोई तैयारी नहीं की गई थी। घाट पर होम गार्ड व सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। स्वयं चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह व एस एच ओ अमित सिंह घाटो पर चक्रमण करते रहे।
जयप्रकाश नगर : गंगा व सरयू नदी के घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। गंगा तट भवन टोला, दोकटी व सरयू नदी के बकुल्हा, चांद दीयर, अठगांवा पर मेले जैसा दृश्य रहा। मुंडन संस्कार का मुहूर्त होने के कारण भी घाटों पर भारी भीड़ रही।
बसें नहीं मिलने से हुई परेशानी
लोकल ट्रेनों का परिचालन कम होने से स्नान हेतु आने वाले स्नानार्थीयों की संख्या भी काफी कम रही है और स्टेशन परिसर सूना-सूना नजर आया। कार्तिक पूर्णिमा के कारण दिन भर स्नान का क्रम चलता रहा। स्नान करने के पश्चात अधिकतर लोग वाहनों से वापस लौटते दिखें। दिन में रेलवे स्टेशन और कदम चौराहे पर खासी भीड़ नजर आई, जहां अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के निर्देश पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्नानार्थिर्यों को घाट तक पहुंचने के लिए मार्ग सुझाया।
कहीं मिली चाय तो कहीं हुआ भंडारा
बलिया। स्व.बब्बन पांडेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में जनता मार्केट में स्नार्थियों के लिए भंडारा संचालित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने किया। इस मौके पर स्वर्गीय बब्बन पांडे के पुत्र कृष्ण कुमार पांडे मुन्ना , अवधेश कुमार पांडे गुड्डू ,दया शंकर पांडे, गोनू पांडे, छोटू पांडे, मणिशंकर दुबे, अरुण कुमार त्रिपाठी, भैया संजय कुमार सिंह टुना, तेज नारायण मिश्रा आदि रहे।
बाबा की चाह संस्था की ओर से चाय एवं गर्म पानी की व्यवस्था कर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की सेवा किया। इस अवसर पर गौरव सिंह, मंजित कुमार, सुधीर उपाध्याय, अभिषेक सिंह हैप्पी, सोहन जी आदि रहें। मालगोदाम पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्नानार्थियों की सेवा करने के सहायता शिविर लगाया गया। उद्घाटन भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने किया। शिविर का संचालन एबीवीपी के जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू ने किया।

चटनिया मेले का उठया लुत्फ
हनुमानगंज। कार्तिक पूर्णिमा पर हनुमानगंज स्थित दक्षिण पोखरा पर चटनियां मेला का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंच कर मेले का आनंद लिया। बता दें कि करीब 50 वर्ष पूर्व जीरा बस्ती के जमींदार तथा राजा नाम से प्रसिद्ध महादेव प्रसाद ने अपनी भूमि पर बच्चों के मुंडन के लिए एक छोटा सा मेला का आयोजन किया। धीरे धीरे यह मेला का रुप ले लिया और मेला प्रसिद्ध होता गया तथा उसका नाम चटनिया मेला के रूप में ग्रामीण जानने लगे। हर कार्तिक पूर्णिमा पर यहां मेला लगता है।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद बाबा भृगु  की पूजन-अर्चन करती श्रद्धालु महिलाएं।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद बाबा भृगु की पूजन-अर्चन करती श्रद्धालु महिलाएं।- फोटो : BALLIA

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा तट की ओर जाते श्रद्धालु।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा तट की ओर जाते श्रद्धालु।- फोटो : BALLIA

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद भगवान सूर्य की पूजन-अर्चन करती श्रद्धालु महिलाएं।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद भगवान सूर्य की पूजन-अर्चन करती श्रद्धालु महिलाएं।- फोटो : BALLIA

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए महावीर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए महावीर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : BALLIA

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : BALLIA

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान सूर्य की पूजन-अर्चन करती महिलाएं।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान सूर्य की पूजन-अर्चन करती महिलाएं।- फोटो : BALLIA

लालगंज क्षेत्र के सती घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

लालगंज क्षेत्र के सती घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : BALLIA

सती घाट पर ब्रह्म कुमारी संस्था की महिलाएं पोस्टरों के माध्यम से लोगो को अध्यात्म की जानकारी देत?

सती घाट पर ब्रह्म कुमारी संस्था की महिलाएं पोस्टरों के माध्यम से लोगो को अध्यात्म की जानकारी देत?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed