फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kamla Devi College becomes president of Rahul Singh

कमला देवी काॅलेज के अध्यक्ष बने राहुल सिंह

Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kamla Devi College becomes president of Rahul Singh
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : SELF
क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में मंगलवार के दिन छात्रसंघ के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें राहुुल सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकि अभिषेक कुमार महामंत्री और सिंटू कुमार उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे। इस दौरान कुल 542 छात्रों के सापेक्ष 227 छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे वहीं अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि दुबहर डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के राहुल कुमार सिंह एवं दीपक कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें दीपक कुमार यादव पर मुकदमा पंजीकृत होने की वजह से उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया। जिसके चलते राहुल कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही कॉलेज में महामंत्री और उपाध्यक्ष के लिए हुए मतदान में अभिषेक कुमार गुप्ता को 123 मत एवं  दुर्गेश कुमार को 93 मत प्राप्त हुआ। जिसमें अभिषेक कुमार गुप्ता को 30 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए सिंटू कुमार को 142 मत और राज को 72 मत प्राप्त हुए । सिंटू कुमार को 70 मतों से विजयी घोषित किया गया। वही महामंत्री के चुनाव में 11 मत अवैध तथा उपाध्यक्ष में 13 अवैध पाए गए। वही पुस्तकालय मंत्री के लिए बबलू पांडेय तथा कला संकाय प्रतिनिधि के लिए मनीष कुमार दुबे को इन पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल करने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मतदान सुबह 9 बजे से 2 बजे तक चला, इसके बाद मतगणना 3 बजे से प्रारंभ हुई। जिसमें सभी छात्र संघ पदाधिकारियों के निर्वाचित घोषित करते हुए विद्यालय के प्रचार्य डॉ दिग्विजय सिंह ने शपथ ग्रहण कराते हुए विद्यालय के सफल संचालन में इनके योगदान की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed