फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kamayani two coming from Mumbai, freedom fighter going to Jaynagar seven hours late

Ballia News: मुंबई से आने वाली कामायनी दो, जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सात घंटे लेट

Thu, 09 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kamayani two coming from Mumbai, freedom fighter going to Jaynagar seven hours late
बलिया। कोहरे के कारण बुधवार को डाउन 12562 स्वतंत्रता सेनानी निर्धारित समय से सात घंटे लेट से स्टेशन पहुंची। 22582 न्यू दिल्ली- बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, 15160 सारनाथ एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 11071 मुबई- बलिया कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे, 55132 प्रयागराज-बलिया पैसेंजर 3.30 घंटे लेट से बलिया स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

छपरा-वाराणसी मार्ग पर अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों पर कोहरे का जबरदस्त असर है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से सात घंटे विलंब से चल रही हैं। वहीं रेलवे बोर्ड की ओर से तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त भी कर दिया गया।
विज्ञापन

अप 01025 बलिया स्पेशल 3 घंटा विलंब, 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से पहुंची। 55131 बलिया- प्रयागराज स्पेशल दो घंटे 20 मिनट लेट, 15933 अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट से पहुंची। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोग भीषण ठंड में प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करने के दौरान काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग परेशान होते नजर आए। रतसर निवासी महिला यात्री संगीता देवी ने बताया कि 5 घंटे से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी हूं। ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी, इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है।
कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो गया है। रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं है। पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि कोहरे के चलते तीन से सात ट्रेन लेट हुई हैं।

कुछ ट्रेनों को रेल प्रशासन की ओर से निरस्त किया गया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए हर समय ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है।
वहीं, 14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर नाथ एक्सप्रेस निरस्त, 15053 लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही है। स्टेशन पर ठंड को देखते हुए यात्री विश्रामालय में लाइन और सफाई की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed