फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kaka and the detainees beaten by Sujit

काका व सुजीत को बंदियों ने पीटा

Thu, 04 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 04 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kaka and the detainees beaten by Sujit
यही नहीं, सुजीत को बचाने गए चर्चित अपराधी रमेश सिंह काका की भी बंदियों ने जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैदियों को शांत कराया गया। जेल में बंदियों के बीच मारपीट की सूचना डीआईजी जेल को भी दी गई है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो पहले मऊ जिला कारागार में सुजीत सिंह और रमेश सिंह काका एक साथ काफी दिनों तक रह चुके हैं। वे एक-दूसरे के करीब बताए जाते हैं। मऊ जेल में बवाल के बाद रमेश सिंह काका को बलिया जिला कारागार तथा सुजीत सिंह को मऊ से देवरिया भेज दिया गया था। देवरिया में बंदियों से मारपीट करने पर उसे रामपुर जिला कारागार भेज दिया गया। वहां से उसे बुधवार को बलिया लाया गया था। गुरुवार को उसकी जिला कारागार में पेशी होनी थी। इससे पूर्व बुधवार की रात किसी बात को लेकर जिला कारागार के बंदियों में मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ती देख रमेश सिंह काका बीच-बचाव करने पहुंच गया पर उसे भी बंदियों ने पीट दिया।
विज्ञापन


इस प्रकरण पर जेल प्रशासन कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है, जबकि गोरखपुर के डीआईजी जेल आरपी सिंह ने बताया कि बंदी सुजीत सिंह को पेशी के लिए एक दिन पहले लाकर बलिया जिला कारागार में रखा गया था। वहां किसी बात को लेकर बुधवार की रात कैदियों में मारपीट हो गई। इसकी  जानकारी होते ही मामले को शांत करा दिया गया। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed