फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kailash Kher robbed the audience with hymns and Sufiana songs

भजन और सुफियाना गीतों से कैलाश खेर ने लूट ली महफिल

Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kailash Kher robbed the audience with hymns and Sufiana songs
डीएसईटी पब्लिक स्कूल करनई में पुस्तकालय का उद्धाटन करते सिंगर कैलाश खेर। - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। करनई गांव में स्थित डीएसईटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार की शाम सूफी गायक कैलाश खेर ने भजन के अलावा तेरी दिवानी, तूने क्या कर डाला, अल्लाह के बंदे... आदि गाने सुनाकर महफिल लूट ली। श्रोताओं की मांग पर कैलाश ने कई गीत सुनाए। उन्होंने भोजपुर गीत .. हर आदमी के लेला जिनगिया इम्तहान सुनाई तो श्रोताओं ने उनका तालियों से स्वागत किया देर रात तक लोग कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन

इससे पहले कैलाश खेर ने स्कूल में संगीतज्ञ ललिता वेंकटरमन की स्मृति में बने संगीत ऑडिटोरियम और विश्वनाथ तिवारी की स्मृति में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। विद्यालय की प्रगति को लेकर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि पुस्तकालय एवं वाचनालय से बच्चों को पढ़ने की सुविधा प्राप्त होती है। संगीत उनमें ऊर्जा पैदा करता है। इसके कारण बच्चों की पठन-पाठन में अत्यधिक रुचि बढ़ती है और वे मन लगाकर पढ़ते हैं। विद्यालयों में संगीत की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इससे हम अपनी संस्कृति और शास्त्रीय संगीत की जानकारी बच्चों को दे पाएंगे। आज शास्त्रीय संगीत से युवा दूर हो रहे हैं, इसलिए आवश्यक है कि हमें अपनी थाती को बचाना है। इस मौके पर डॉ. विजय नाथ तिवारी, विनय तिवारी, एके पांडेय, प्रियव्रत दुबे, वीरेंद्र गिरि, मयूरी पांडेय, सुनीता तिवारी, मीरा मिश्रा, गिरिजा शंकर तिवारी आदि रहे। प्रधानाचार्य अनुभव दुबे ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कैलाश खेर को काव्य संग्रह भेंट किया : बलिया। हिंदी साहित्य की जानी मानी लेखिका व बलिया की बेटी रश्मि सिंह के काव्य संग्रह वैविध्य को रश्मि सिंह के अनुज अमित सिंह बघेल ने होटल ग्रांड सिंहानिया में गायक कैलाश खेर को भेंट किया। खेर ने काव्य संग्रह की कई रचनाओं को पढ़ा और उनकी सराहना की। लेखिका रश्मि सिंह को साधुवाद भी दिया। काव्य संग्रह वैविध्य का विमोचन देश के हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ कवि समालोचक डॉ. केदारनाथ सिंह जी ने कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed