{"_id":"583c44474f1c1b051cde530b","slug":"kaam-nahi-karne-wali-asha-ko-hatayen","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं करने वाली आशा को हटाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं करने वाली आशा को हटाएं
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 28 Nov 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जहां डिलीवरी की प्रगति शून्य है, वहां की एएनएम को निलंबित करें। साथ ही संबन्धित आशा को भी हटा दें। वहीं, बेहतर प्रगति पर सोनबरसा की एएनएम के कार्य को सराहा। जिला स्वच्छता मिशन की बैठक में एनएचएम के तहत आने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर सब मिलकर बेहतर कार्य करें तो प्रदेश में जनपद की छवि अच्छी होगी।
सीएमओ ने बताया कि उपकेंद्रों पर डिलीवरी की प्रगति काफी खराब है। इस पर डीएम ने लापरवाह एएनएम को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। कहा कि अब बिना कार्रवाई सुधार नहीं होगा। जो आशा काम नही कर रहीं उनको भी हटाने को कहा। जिलाधिकारी ने आशाओं के ब्लाकवार आशाओं के भुगतान की समीक्षा की।
इसमें लापरवाही मिलने पर बांसडीह, हनुमानगंज व बैरिया के एमओवाईसी को खड़ा कराकर पूछताछ की। चेतावनी दिया कि अगले महीने 85 प्रतिशत भुगतान नही मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में डीपीएम मनोज कुमार, सभी एसीएमओ, बीएसए राकेश सिंह, डीपीआरओ राकेश यादव सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।