फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Justice march taken out for CBI investigation

Ballia News: सीबीआई जांच के लिए निकाला न्याय मार्च

Tue, 27 Aug 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Justice march taken out for CBI investigation
बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन से जिलाधिकारी कार्यालय तक न्याय मार्च निकाला। इस दौरान रतसड़ कला निवासी एवं सुल्तानपुर में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार गोंड हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, आरोपियों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा देने, किसी सदस्य को ग्रेड-2 सरकारी नौकरी देने तथा परिवार की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की। प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संतोष कुमार गोंड के छोटे भाई संजय गोंड, निर्लेश कुमार गोंड व रवि कुमार गोंड ने कहा कि 15 अगस्त की शाम अधिशासी अभियंता संतोष कुमार गोंड से फोन पर हुई थी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में निजी कंपनियां बिना सही काम कराए ही भुगतान का दबाव बना रही हैं। अरविंद गोंडवाना ने कहा कि स्वच्छ पेयजल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। संतोष कुमार गोंड निजी कंपनियों की साजिश के शिकार हो गए। मनोज शाह, सुमेर गोंड, परशुराम खरवार, सुरेश शाह, रामानंद गोंड, विशाल गोंड, अभिषेक गोंड, शिवशंकर खरवार, सोनू, कन्हैया गोंड, रोहित कुमार, छोटू पाल, विष्णु ओझा, अक्षयलाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed