{"_id":"9803a5becbdf7236a035c08f97cd0255","slug":"justice-for-young-padamarca-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को न्याय के लिए पदमार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को न्याय के लिए पदमार्च
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों एक युवती की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्र वार को भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने शुक्रवार को टाउन हॉल से जेल भरो आंदोलन के लिए पदमार्च निकाला। इस दौरान टाउनहॉल से बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में जेलभरो आंदोलन के तहत पदमार्च निकालकर आंदोलनकारी गुदरी बाजार, लोहापट्टी होते हुए चौक पहुंचे जहां से स्टेशन रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। इस मौके पर धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि एक गरीब की बेटी की बलात्कार और निर्मम हत्या कर दी गई जो जनपद के माथे पर कलंक भरी घटना है। इसके विरोध में तक तक आंदोलन किया जाएगा जब तक हत्यारोपियों को जेल न भेजा जाए। कहा कि जेल भरो आंदोलन की जिला प्रशासन को पहले से सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस एवं प्रशासन के लोग गिरफ्तारी करने तक नहीं आए। बताया कि युवती को न्याय दिलाने के लिए युवती के गांव से कलेक्ट्रेट तक 15 मार्च को न्याय मार्च निकाली जाएगी।
साथ ही उन्होंने 100 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल से मिलने की भी बात कही। कहा कि बलात्कार व हत्याकांड एवं जया मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की जाएगी। सड़क पर संघर्ष तथा न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि बलिया के माथे पर लगे कलंक को हटाने के लिए जो भी करना होगा, भाजपाजन करेंगे। अगर घटनाओं की सीबीआई जांच हुई तो सपा संरक्षित अपराधियों के चेहरे बेनकाब होंगे। साथ ही उन्होंने जेएनयू प्रकरण में राहुल गांधी सहित सभी उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जिन्होंने देशद्रोहियों का साथ दिया है। इस मौके पर अवधेश सिंह, भरत सिंह, टीएन राय, तारकेश्वर चौरसिया, अनिल सिंह, वीरेंद्र साहनी, भरत सिंह डब्लू, रामसिंह पटेल, राजाराम चौहान, अवधेश चौहान, ओमकार सिंह, बच्चा सिंह, प्रमोद सिंह, गीताशरण सिंह, लालबहादुर राजभर, भूपेंद्र सिंह, रिंकू सिंह आदि शामिल रहे। काफी देर तक धरना सभा के बाद भी प्रशासन ने गिरफ्तार करने के बजाय मुंहजबानी गिरफ्तार कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रिहा करने की घोषणा की।