फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Journalists did not get entry, staged

पत्रकारों को नहीं मिली एंट्री, दिया धरना

Sun, 26 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Journalists did not get entry, staged
बलिया। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसे लेकर जिले के पत्रकार बसंतपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर जिला प्रशासन विरोधी नारे लगाए। यहीं नहीं जब मुख्यमंत्री जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए जा रहे थे तो पत्रकारों ने उनकी फ्लीट रोक दी। इस दौरान मुख्य मंत्री के सिक्योरिटी इंचार्ज से पत्रकारों की बहस भी हुई और इसके बाद पत्रकारों को पुलिस के माध्यम से धक्का देकर गाडि़यों के आगे से हटाया गया और मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हो गया।
विज्ञापन

इसके थोड़ी देर बाद ही निकले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को पत्रकारों ने रोका तो उन्होंने कहा कि आप लोग जिला प्रशासन के साथ बैठकर तय कर लें कि दिक्कत कहां या क्या है। उसमें यदि हमारी तरफ से सहयोग चाहिए तो मैं जरूर सहयोग करूंगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें उनकी भी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने मीडिया से मुलाकात के लिए बात की थी, लेकिन बताया गया कि सीएम साहब अपने साथ मीडियाकर्मियों को लेकर चलते हैं वे किसी से बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी तीन जिलों की पुलिस
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद आजमगढ़, मऊ व बलिया पुलिस को संयुक्त रूप से उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया था। बलिया-सिकंदरपुर रोड पर हनुमानगंज से बसंतपुर की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी। वहां से लगभग एक किलोमीटर की दूरी सभी को पैदल ही तय करनी पड़ रही थी। उधर, बसंतपुर की तरफ से भी गांव के चौराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed