फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelry worth lakhs including cash stolen

ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

Thu, 30 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs including cash stolen
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

पीडि़त ईश्वर दयाल वर्मा व बरमेश्वर वर्मा के घर के लोग बीते दिन किसी कार्य से इलाहाबाद गए हुए थे। घर के अन्य सदस्य घर के बाहर दरवाजे पर सोए हुए थे। इसी बीच चोरों ने मंगलवार की रात घर के दरवाजे के ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर कमरों का ताला तोड़ दिया। पीडि़त परिवार के अनुसार घर में रखे हजारों रुपये नगदी और हजारों रुपये की कीमती सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रात में जब परिजन की नींद खुली तो देखा कि दरवाजा खुला है और घर में रखे सभी सामान बिखरे पड़े हैं। घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed