फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewellery worth lakhs stolen from family's home while they go for treatment

Ballia News: परिवार गया इलाज कराने घर से लाखों के गहने चोरी

Tue, 12 May 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from family's home while they go for treatment
सहतवार कस्बा में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद
सहतवार। क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने अर्जुन कुमार सिंह के बंद पड़े घर को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 7 निवासी अर्जुन कुमार सिंह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ इलाज कराने के लिए बलिया गए हुए थे। घर बंद था, जिसका फायदा उठाते हुए चोर पीछे के रास्ते से भीतर दाखिल हुए। चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे बक्से और अलमारी के ताले चटका दिए। चोरों ने अलमारी में रखे कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया। इनमें दो जोड़ी सोने के कंगन, नथिया, मांग टीका और मंगलसूत्र, सोने की चेन और चार पीस अंगूठी, 5000 रुपये एवं अन्य कीमती सामान शामिल था। घटना का खुलासा मंगलवार की सुबह तब हुआ जब पीड़ित परिवार लौटा। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब थे। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह पहुचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed