{"_id":"64fdf5579f0229c9e905e20f","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-along-with-cash-from-house-ballia-news-c-190-1-svns1007-3188-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मकान से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मकान से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
बलिया। फेफना कस्बे में रविवार की भोर में चोरों ने एक मकान से 50 हजार नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिया। सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे की हालत देख होश उड़ गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह व फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाया।
कस्बा निवासी पूनम वर्मा पति की मौत के बाद चार बेटियों के साथ घर पर रहती है। रात पूनम वर्मा अपनी बेटियों के साथ घर में सोई थी। रात ढाई बजे के करीब नींद खुली तो सब कुछ ठीकठाक था। सुबह नींद खुली तो कमरे में टूटी आलमारी व बिखरा सामान देख होश उड़ गये। वह चिल्लाने लगी। आसपास के लोग जुट गए।
पूजा ने आलमारी से 50 हजार नगद व लाखों रुपये के आभूषण चोरी की शिकायत की है। पूनम पति की मौत के बाद बेटियों की शादी के लिए पैसा व आभूषण जुट रही थी। चोरी की घटना के बाद रो-रोक कर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी सदर अशोक मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस पकड़ में होगे।