फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jeep driver dies in a collision with jeep-temps

जीप-टेंपों की टक्कर में जीप चालक की मौत

Thu, 05 Nov 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jeep driver dies in a collision with jeep-temps
दुबहर। थाना अंतर्गत एनएच 31 स्थित मिश्र के छपरा चट्टी पर गुरुवार की सुबह कमांडर जीप एवं टेंपो की टक्कर में कमांडर जीप गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुबहड़ थाना के उपनिरीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने गंभीर रूप से घायल जीप चालक को जिला चिकित्सालय भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही परिजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घोड़हरा निवासी ददन यादव 45 पुत्र रामदेव यादव रोज की तरह अखबार का बंडल लादकर कमांडर जीप लेकर बैरिया की तरफ जा रहा था। अभी वह दुबहड़ थाना से पूरब मिश्र के छपरा चट्टी पर ही पहुंचा था कि हल्दी के तरफ से बलिया आ रहे टेंपो से जोरदार टक्कर हो गई। इसके कारण जीप और टेंपो दोनों ही असंतुलित होकर एनएच 31 के किनारे गड्ढे में पलट गए। दुर्घटना में घायल ददन को दुबहड़ पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में कई अन्य यात्री भी घायल हुए, जो अपने स्तर से चिकित्सकों से इलाज कराकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed