फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jay praksh anchal win bairia seat

टिकट बदलना नहीं आया काम, आनंद की करारी हार

Thu, 10 Mar 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
jay praksh anchal win bairia seat
बैरिया विधानसभा क्षेत्र से सपा के नवनिर्वाचित विधायक जयप्रकाश अंचल को प्रमाण देते आरओ अभय कुमार - फोटो : BALLIA
बलिया। विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद की सबसे चर्चित सीट बनी बैरिया से टिकट बदलना भाजपा को भारी पड़ गया। भाजपा से विद्रोह कर चुनाव मैदान में उतरे विधायक सुरेंद्र सिंह मुख्य लड़ाई में तो नहीं आए, लेकिन भाजपा की हार के सूत्रधार जरूर बन गए। भाजपाइयों की बीच बिखराव का लाभ लेते हुए सपा प्रत्याशी जय प्रकाश अंचल ने यहां से भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को 12951 मतों से मात दी। बसपा यहां पर चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

टिकट वितरण के दौरान ही जनपद की बैरिया विधानसभा सीट पूरे प्रदेश के नजरों में छा गई थी। भाजपा ने यहां से अपने सीटिंग विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर बलिया नगर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला को चुनाव लड़ने के लिए बैरिया भेजा गया था। सुरेंद्र ने बगावत कर वीआईपी से ताल ठोक दी थी। सपा से बगावत कर सुभाष यादव भी बसपा से मैदान में उतरे थे, लेकिन वो सपा प्रत्याशी की राह का रोड़ा नहीं बन पाए। सुरेंद्र सिंह अपने जीत के दावे पर तो खरे नहीं उतर पाए, लेकिन भाजपा को भी हरा दिया । यहां से सपा के प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने एक बार बढ़त बनाई तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीच-बीच में आनंद हार का अंतर कम करते नजर आए, लेकिन वो काफी कम दिखा। सुरेंद्र सिंह ने भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया और 28615 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। सपा और भाजपा को छोड़ सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
विज्ञापन

आपसी लड़ाई में गंवाईं भाजपा ने सीट
बलिया। बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से अदावत किसी से छिपी नहीं है। वीरेंद्र सिंह मस्त के सांसद बनने के बाद से ही सुरेंद्र सिंह का उनसे छत्तीस का आंकड़ा रहा। किसी न किसी मामले को लेकर दोनों हमेशा आपस में उलझते नजर आए। इसी कारण यहां से सुरेंद्र सिंह का टिकट भी भेंट चढ़ा और इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के टिकट बंटवारे में भी चली थी खूब दांव-पेच
जयप्रकाश नगर। विधानसभा चुनाव-2017 में भी बैरिया में टिकट बंटवारे को लेकर कई दांव-पेच चले थे। 2012 में मुक्तेश्वर सिंह बसपा से चुनाव लड़ रहे थे, भरत सिंह भाजपा से और जयप्रकाश अंचल सपा से प्रत्याशी थे। मुक्तेश्वर और भरत सिंह के बीच अगड़ी जाति का वोट बंटा और सपा के जयप्रकाश अंचल लगभग चुनाव जीते थे। चुनाव हारने के बाद भरत सिंह 2014 में भाजपा से लोकसभा चुनाव में उतरे और विजयी हुए। सांसद बनने के बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए भरत सिंह ने सुरेंद्रनाथ सिंह को चुना। 2019 के लोकसभा चुनाव में भरत सिंह का टिकट भी कट गया। भाजपा से वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हैं।
किसे मिले कितने मत
विधानसभा-बैरिया
कुल प्रत्याशी-08
कुल मतदाता-364439
कुल पड़े वोट-176654
प्रत्याशी-दल-मिले मत
जय प्रकाश अंचल-सपा-71241
आनंद स्वरूप-भाजपा-58260
सुरेंद्रनाथ सिंह-वीआईपी-28615
सुभाष यादव-बसपा-12695
कुमारी सोना-कांग्रेस-1203
अशोक कुमार मौर्य-जन अधिकार पार्टी-633
रजनीश-आप-794
सूर्यबली प्रसाद-बमुपा-1225
नोटा-1958
विधानसभा 2017
सुरेंद्र सिंह-भाजपा-64868
जयप्रकाश अंचल-सपा-47791
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed