फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jananayak Chandrashekhar Half Marathon today in Jammu and Kashmir, foreign runners will show their strength

Ballia News: जननायक चंद्रशेखर हाफ मैराथन आज जम्मू-कश्मीर, विदेशी धावक दिखाएंगे दम

Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jananayak Chandrashekhar Half Marathon today in Jammu and Kashmir, foreign runners will show their strength
चंद्रशेखर हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण कराते धावक। आयोजक - फोटो : Samvad
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री व जननायक चंद्रशेखर की स्मृति में रविवार को सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन दौड़ की तैयारी पूरी हो गई है। मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, विदेशी धावक भी दिखाएंगे दम दिखाएंगे। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में आयोजित सद्भावना दौड़ के लिए शनिवार को केनिया इथोपिया से आए दर्जन भर धावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इससे हाफ मैराथन का रोमांच और बढ़ गया है। चंद्रशेखर हाफ मैराथन को लेकर इस बार उत्साह कुछ अधिक ही दिख रहा है। समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक विदेशी धावक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए देश के दूसरे राज्यों के साथ ही जिले के भी खिलाड़ी पहुंचे। शनिवार दोपहर में पंजीकरण कराने के बाद केन्या के धावक किबिछी विजली और केपहर लूम्बसी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बलिया आकर उन्हें एक अलग ऊर्जा की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि इन धावकों के बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचते ही मैराथन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। जिससे विदेशी धावक अभिभूत दिखे। अभी तक केन्या से दर्जन खिलाड़ी शहर में पहुंच चुके हैं। विदेशी खिलाड़ियों के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी धावक रजिस्ट्रेशन कराते दिखे। मैराथन समिति के द्वारा विदेशी धावकों के साथ ही राजस्थान और हरियाणा से आए धावकों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि लगभग दो दर्जन देशी-विदेशी धावक आ चुके हैं जबकि कुल लगभग 763 धावकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इनके लिए सुबह आठ बजे से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में छह आफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए थे। आयोजन को सफल बनाने में संतोष सिंह, अमल कुंवर, पंकज राय, रुस्तम अली, प्रदीप यादव, उमेश सिंह, बालेश्वर वर्मा लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed