फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jam due to overloaded truck getting stuck on the embankment

तटबंध पर ओवरलोड ट्रक फंसने से जाम

Mon, 01 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jam due to overloaded truck getting stuck on the embankment
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर बकुल्हा-संसार टोला तटबंध पर अवैध लाल बालू लदे ट्रक के खराब हो जाने के कारण मार्ग जाम हो गया। घंटों बाद ट्रक के मरम्मत होने के बाद जाम समाप्त हुआ और आवागमन चालू हुआ। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

बिहार से लाल बालू की खेप सरयू नदी के किनारों पर जगह-जगह उतरती है। वहां से दर्जनों ट्रकों पर लादकर विभिन्न जनपदों को इसे अवैध तरीके से भेजा जाता है। इन भारी वाहनों के आवागमन से जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो वहीं ओवरलोडिंग को बढ़ावा भी मिल रहा है। मार्ग पर आए दिन ट्रक खराब होने जाम लगता है और आवागमन बाधित हो जाता है। रविवार की रात करीब दस बजे एक ओवरलोड लाल बालू लदा ट्रक पुलिस चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बिगड़ गया। जाम लगने से आवागमन बाधित हो गया। रात्रि में तो लोग जैसे तैसे निकल गए, लेकिन सुबह जयप्रकाश नगर से छपरा व बलिया जाने वाली बसें सवारी लेकर आईं तो जाम में फंस गईं। उन्हें पुन: जयप्रकाश नगर वापस होना पड़ा। सवार दर्जनों यात्रियों को चांद दीयर चौराहे तक पैदल आना पड़ा। छात्रों की वाहन भी नहीं आ सके, इससे बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात में यदि एंबुलेंस में किसी मरीज को ले जाना होता तो उसे भी ट्रक के हटने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed