फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jai President and General Secretary Vinay

अध्यक्ष बने जयप्रकाश और महासचिव विनय

Mon, 16 Mar 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 16 Mar 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
jai President and General Secretary Vinay
दी सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को बार सभागार में आयोजित
विज्ञापन
हुआ। इसमें सिविल बार के सदस्यों ने बारी-बारी से मताधिकार का प्रयोग किया।

 मतों की गणना के बाद बार अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश उपाध्याय और महासचिव पद पर विनय कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।


परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश उपाध्याय को 170, राजनारायण यादव को 48, चतुर्भुज सहाय को 54, मुक्तिनाथ उपाध्याय को दस, सिद्धनाथ राय को 37 तथा नोटा पर पांच लोगों ने मत दिया।


 इसी प्रकार महासचिव पद के लिए विनय कुमार सिंह को 175, अनिल कुमार मिश्र को 135 और नोटा पर 16 लोगों ने मतदान किया। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नरेंद्र पांडेय को 130 तथा राकेश रंजन सिंह को 168 तथा नोटा पर 26 मत पड़े।


 निर्विरोध प्रत्याशियों में पुस्तकालय मंत्री विमल राय, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद चंद्र राय, संयुक्त महासचिव के पद पर महेश कुमार प्रसाद, दस वर्ष से अधिक वकालत करने वाले उपाध्यक्ष पद पर फहीन अख्तर और रामजी ठाकुर चुने गए। जबकि दस वर्ष से नीचे वाले श्रेणी में अवनीश यादव को चुना गया।


कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमप्रकाश नारायण चौबे, राजेंद्र प्रताप सिंह, सफदर अली, आलोक कुमार चौरसिया को चुना गया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही जीते प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई।


परिसर में फूल मालाओं से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को लाद दिया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय तथा महामंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि बार संगठन के सबसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी हम लोगों को मिली है। इसके लिए बार के सदस्य सादर बधाई के पात्र है। हम लोग अधिवक्ता हित के लिए किसी भी लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed