फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   It will be difficult to save if there is a fire in the middle of the city

नगर के बीचोंबीच आग लगने पर बचाना होगा मुश्किल

Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
It will be difficult to save if there is a fire in the middle of the city
नगर के स्टेशन-चौक रोड स्थित बीच सड़क पर दोनों तरफ लगा फलों ओर खाद्य सामग्री का ठेला। - फोटो : BALLIA
बलिया। भगवान न करे लेकिन अगर नगर के बीचों बीच आग लगती है तो नगर को बचाना जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। कारण की शहीद चौक के चारों तरफ एवं स्टेशन से चौक तक ठेला खोमचा वालों का डबल लाइन में कब्जा है।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन से शहीद चौक पार्क तक लगने वाले जाम व कतिपय कारणों से लगी आग से निबटने के लिए ठेला-खोमचा वाले को हटाकर दूसरे मार्ग पर स्थापित किया गया था। ताकि नगर में लग रहे जाम से मुक्ति व नगर के हृदय स्थलीय शहीद चौक में आग लगती है तो उसे अग्निशमन की गाड़ी मंगाकर तत्काल काबू पाया जा सके। लेकिन वर्तमान में शहीद चौक के चारों तरफ तथा स्टेशन से शहीद चौक तक ठेला खोमचा वालों का एक लाइन में नहीं, बल्कि दो लाइन में कब्जा है। ऐसे में नगर के बीचोंबीच आग लगने पर आग पर काबू पाना अग्निशमन के लिए काफी मुश्किल होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टेशन के बाहर पुलिस का बूथ स्थापित किया गया। ताकि स्टेशन से बाहर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा की जा सके और स्टेशन के बाहर बेतरतीब ई-रिक्शा चालकों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस बूथ इन दिनों केवल शोपीस बनकर रह गया है। इस बाबत मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीच रास्ते में ठेला खोमचा लगाना गलत है। एक तरफ जहां नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। वहीं नगर के बीचों बीच अग्निशमन के गाड़ी को पहुंचने में दिक्कतें होंगी। हालांकि अधिकांश लोग अग्निशमन की गाड़ी देखते रोड खाली कर देते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है।
विज्ञापन

- ददरी मेला समाप्त हो गया है, अब व्यापारियों के साथ बैठक कर ठेला-खोमचा से अतिक्रमण करने वाले व ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके साथ ही अग्निशमन की गाड़ी आने जाने के लिए रास्ता रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवराम कुशवाहा, सीओ यातायात, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed