फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   It is very important to know civilization and culture also: Mast

सभ्यता और संस्कृति को भी जानना बहुत जरूरी : मस्त

Tue, 26 Dec 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
It is very important to know civilization and culture also: Mast
यह देश संस्कृति और सभ्यता का है। ऋषि-मुनियों की तपस्या से ही यह देश विश्व पटल पर अपना स्थान बनाया है। उक्त बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में वीर बाल दिवस पर कही।
विज्ञापन

कहा कि गुरु गोविंद सिंह को मुगलों ने अपनी गुलामी स्वीकार करने को कहा, लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। उनके दो लड़के जो किशोर अवस्था में थे उन्हें दीवार में चुनवा दिया। उन लड़कों ने हंसते हुए सजा स्वीकार की, लेकिन दासता स्वीकार नहीं की। उनकी शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस के रूप के आयोजित करने का निर्देश दिया है। विद्यार्थियों को केवल अक्षर ज्ञान से सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। इसके साथ अपनी सभ्यता व संस्कृति को भी जानना बहुत जरूरी होता है। ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, छितेश्वर मिश्र, काली प्रसाद दुबे, कमांतक पांडेय, निकेश दुबे, अशोक सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुजान सिंह, सुदामा सिंह थे। रसड़ा के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर बाल दिवस मनाया। शहीदों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामायण सिंह रहे। डाॅ. कमलेश यादव, वेद प्रकाश सिंह रिंकू, रमाकांत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी आदि अध्यापक एवम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed