{"_id":"6a7392f6d449afe29a04249b","slug":"issue-of-saryu-riverbank-erosion-raised-in-the-assembly-demand-made-to-initiate-protective-measures-ballia-news-c-190-1-bal1001-170235-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरयू कटान का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, बचाव कार्य शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरयू कटान का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, बचाव कार्य शुरू कराने की मांग
विज्ञापन
सिकंदरपुर विधायक मो. रिवजी।
सिकंदरपुर। विधानसभा क्षेत्र में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान का मुद्दा बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठा। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने नियम-51 के तहत धनराशि स्वीकृत कर बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की।
विधायक ने सदन में कहा कि सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु के करीब पहुंचने से कटान लगातार तेज होती जा रही है। तहसील क्षेत्र के सिसोटार, गोसाईपुर, खरीद, जिंदापुर, बिजलीपुर, निपनिया समेत दर्जनों गांवों में प्रतिदिन उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समाहित हो रही है।
विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष शासन ने लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से जियो-ट्यूब तथा करीब चार करोड़ की लागत से बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया था।
इससे कुछ समय तक कटान पर नियंत्रण रहा, लेकिन बिजलीपुर और निपनिया के समीप तेज धारा में बह गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ विभाग ने स्थायी कटान निरोधक कार्य के लिए 10.12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन धनराशि स्वीकृत न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका।