फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Irfan topping the state

Ballia News: प्रदेश में टॉप कर इरफान ने बढ़ाया जिले का मान

Wed, 03 May 2023 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Irfan topping the state
विकासखंड के दीनदासपुर गांव निवासी इरफान ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। इरफान चहनियां के प्रभुपुर स्थित श्री संपूर्णानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र है। पुत्र की इस उपलब्धि पिता सलाउद्दीन फूले नहीं समा रहे। चहनियां विकासखंड के दीनदासपुर गांव निवासी सलाउदीन कृषक हैं। उनके इकलौते पुत्र इरफान ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इरफान ने उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में 82.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सलाउद्दीन ने बताया कि इरफान की बचपन से ही संस्कृत पढ़ने में रुचि रही है। हमेशा संस्कृत में उसके अच्छे अंक आते थे। इरफान शास्त्री, आचार्य करके संस्कृत का शिक्षक बनना चाहता है। सलाउद्दीन ने बताया कि लगातार बधाइयां मिल रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फोन कर बधाई दी और सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्री संपूर्णानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय श्याम त्रिपाठी ने बताया कि इरफान का संस्कृत के प्रति बेहद रुचि है। उसकी भाषा पर अच्छी पकड़ है। इरफान के प्रदेश में अव्वल आने से विद्यालय का भी मान बढ़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed