फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation team does not care about DM's order

जांच टीम को जिलाधिकारी के आदेश की परवाह नहीं

Thu, 31 Oct 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation team does not care about DM's order
बलिया। जिलाधिकारी के आदेश को ताक पर रख 22 लाख गबन के मामले में गठित जांच टीम मानिकपुर गांव के प्रधान और सचिव पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रही है। आलम ये है कि एक सप्ताह के अंदर जिलाधिकारी द्वारा जांच आख्या मांगें जाने के बावजूद विगत 17 सितंबर 2019 को गठित जांच टीम अब तक जांच करने भी नहीं पहुंची है। अमर उजाला ने दिनांक 16 सितंबर 2019 के अंक में ‘प्रधान और सचिव ने मिलकर ‘डकारा’ सरकारी धन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने 17 सितंबर 2019 को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम का अध्यक्ष उप कृषि निदेशक को बनाया गया। लघु सिंचाई के सहायक अभियंता, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सदस्य नामित किया गया। निर्देश था कि जांच कर एक सप्ताह में जांच आख्या प्रस्तुत करें। गौरतलव हो कि मानिकपुर गांव के प्रधान और सचिव द्वारा इंटरलाकिंग, खड़ंजा मरम्मत, ढक्कन सहित नाली निर्माण कार्य बिना कराए ही 22 लाख रुपये उतार लिया गया था और इस बात की पुष्टि एडीओ पंचायत ने विगत 14 सितंबर 2019 को अपनी जांच रिपोर्ट में की थी। उपकृषि निदेशक इंद्राज ने बताया कि जांच अभी नहीं हुई है। बीते कई दिनों से व्यस्तता चल रही थी। अब जल्द ही जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed