फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation starts in 'commissioning' case in the name of Kavi Sammelan

कवि सम्मेलन में ‘कमीशनखोरी’ मामले में जांच शुरू

Thu, 14 Nov 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation starts in 'commissioning' case in the name of Kavi Sammelan
बलिया। ददरी मेले में कवि सम्मेलन कराने के नाम पर कमीशनखोरी की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। मामले में जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे ने कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ नगर पालिका के ईओ को शुक्रवार को तलब किया है। उधर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने मामले की जांच सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

ददरी मेले कवि सम्मेलन का आयोजन कराने के मामले में कमीशनखोरी की शिकायत मामले को अमर उजाला ने 12 नवंबर के अंक में पेज संख्या 6 पर ‘कमीशन मांगने की शिकायत, होगी जांच’ प्रकाशित किया था। इसके बाद मामले को जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने गंभीरता से लिया और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजभूषण दुबे को सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा को कवि सम्मेलन की पत्रावली के साथ तलब किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दूबे ने बताया कि जिलाधिकारी के यहां से पत्र मिलने के बाद ईओ नगर पालिका को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ शुक्रवार को तलब किया गया है। समाजसेविका पूनम पांडेय ने सोमवार को डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि ददरी मेला में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के संदर्भ में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय कुमार ने दिल्ली में रह रहे पुत्र कवि हर्ष पांडेय से मोबाइल पर बात की थी। उन्होंने हर्ष से बड़े कवियों से ददरी मेला में आने के लिए बात करने के लिए कहा था। यह भी कहा था कि कवि सम्मेलन का संयोजक बनाया जा रहा है। हर्ष पांडेय ने कवियों से बात करने के बाद सूची चेयरमैन को भेज दी। चेयरमैन ने सभी कवियों के बैंक एकाउंट नंबर भी लिए। बात निर्णायक मोड़ पर आई तो नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने हर्ष पांडेय से कहा कि कवि सम्मेलन का कुल बजट तीन लाख 80 हजार रुपये है, लेकिन आपको संयोजक तभी बनाया जाएगा, जब आप छह लाख रुपये के बजट पर हामी भरेंगे और हस्ताक्षर करेंगे। हर्ष पांडेय ने इंकार कर दिया। इसके बाद चेयरमैन ने हर्ष पांडेय को संयोजक बनाने से इंकार कर दिया। मामले को जिलाधकारी ने गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौं्पी थी। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ ईओ नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा को तलब किया है। एसपी देवेंद्र नाथ ने भी मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे ने कहा कि जिलाधिकारी के यहां से पत्र मिलने के बाद जांच के क्रम में ईओ नगर पालिका को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ बुलाया गया है। शिकायतकर्ता को भी बुलाया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनने और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।-ब्रजकिशोर दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण सिंह ने बताया कि अभी मैं इलाहाबाद हाईकोर्ट में हूं। आफिस में जांच से संबंधित लेटर आया होगा तो निश्चित जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed