फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Intercity Express will start running from today

आज से चलने लगेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Mon, 28 Feb 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express will start running from today
बैरिया। होली पर्व पर फार्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी आदि शहरों से घर आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। तीन महीने बाद एक मार्च से छपरा-वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। वहीं, छपरा-फार्रुखाबाद के बीच चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस तीन मार्च, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस चार मार्च से चलने लगेगी। दो मार्च से सारनाथ एक्सप्रेस (छपरा-दुर्ग) और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बिना गैप के रोजाना संचालित होने लगेंगी। रेलवे ने इसे कोहरे के कारण बंद किया था।
विज्ञापन

सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि शीतलहर व कोहरे के कारण उक्त ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया था। कुछ के फेरे घटा दिए गए थे। अब मौसम के ठीक हो जाने के चलते उक्त सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के साथ ही टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अप पूर्वांचल एक्सप्रेस तथा हरिहरनाथ एक्सप्रेस व डाउन गोंदिया एक्सप्रेस का सुरेमनपुर में ठहराव अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। गौरतलब है कि ट्रेनों का परिचालन रोके जाने व स्टापेज निलंबित किए जाने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हो रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed