फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Integral human philosophy is the path to coordination between capitalism and socialism: VC

पूंजीवाद और समाजवाद में समन्वय का मार्ग है एकात्म मानव दर्शन : वीसी

Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Integral human philosophy is the path to coordination between capitalism and socialism: VC
बलिया। दीन दयाल उपाध्याय स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में विकसित भारत : दीन दयाल उपाध्याय की दृष्टि विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ द्वारा किया गया। जिसमें कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि संसार की सभी व्यवस्थाओं के केंद्र में मनुष्य है। दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन के केंद्र में मनुष्य है। पूंजीवाद और समाजवाद के मध्य ही संसार के देशों की व्यवस्था चल रही है। इन दोनों व्यवस्थाओं के समन्वय का रास्ता एकात्म मानव दर्शन है, जो मनुष्य केंद्रित है। उन्होंने आर्थिक लोकतंत्र यानी हर हाथ को काम का अधिकार की बात की है। यही भारत के विकास का रास्ता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंबिकेश, विभाग प्रचारक ने कहा कि स्वयं के व्यक्तित्व से दूसरों को दिशा देना ही दीन दयाल का जीवन दर्शन था। उनके दर्शन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी की चिंता है। एकात्म मानववाद का सार है कि एक भी व्यक्ति निर्धन न रहे। स्वागत डाॅ. रामसरन, सह समन्वयक संचालन डाॅ. अनुराधा राय, समन्वयक एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अभिषेक मिश्र, सह समन्वयक, शोधपीठ ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. पुष्पा मिश्रा, निदेशक, शैक्षणिक, परिसर के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed