Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Instructions to suspend the Lekhpal for not giving information about water filling in 150 houses
{"_id":"6893aeeacff66181580d3a7b","slug":"instructions-to-suspend-the-lekhpal-for-not-giving-information-about-water-filling-in-150-houses-ballia-news-c-190-1-bal1002-145635-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 150 घरों में पानी भरने की सूचना नहीं देने पर लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 150 घरों में पानी भरने की सूचना नहीं देने पर लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश
नरही क्षेत्र के शाहपुर बभनौली गांव में मकान में घुसा बाढ़ का पानी ।
- फोटो : संवाद
Link Copied
बलिया। तहसील बैरिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह लेखपालों की लापरवाही पर काफी नाराज दिखे। निरीक्षण के दौरान शिवपुरी लगन टोला में 150 घरों में पानी भरने की सूचना लेखपाल मुकेश कुमार की ओर से कंट्रोल रूम में नहीं देने पर फटकार लगाई। एसडीम बैरिया आलोक कुमार को निर्देश दिए कि तत्काल निलंबित किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सभी लेखपाल व कानून को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को कंट्रोल रूम नंबर अवश्य बताएं।
विज्ञापन
वहीं, रामपुर कोरडा में बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि इस गांव में 600 घर है, जिसमें 300 घरों में पानी आ गया है। पीड़ितों को भोजन नहीं मिल रहा है। उस पर नाराजगी जताते हुए वहां के लेखपाल व सचिव के लापरवाही पर भी फटकार लगाई। साथ ही कार्यवाही करने की चेतावनी दी। एसडीएम को निर्देश दिया कि लेखपाल के साथ एक और कर्मचारी तैनात कर गांव का सर्वे कराकर लंच पैकेट एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ग्राम प्रधान को खाना बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहां। बताया कि इसका भुगतान किया जाएगा। डीएम ने विकास खंड मुरली छपरा के शिवपुर लगन टोला, दलकी नंबर-1, हृदयपुर एवं शिवपुर कपूरी दीयर एवं टेगारही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।