फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instead of delivering the oil to Varanasi, it was sold in Chandauli.

Ballia News: वाराणसी पहुंचाने के बजाय चंदौली में बेच दिया तेल

Tue, 24 Mar 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Instead of delivering the oil to Varanasi, it was sold in Chandauli.
बलिया। शहर के गुदरी बाजार के तेल कारोबारी नितेश कुमार के गोदाम से 26 दिसंबर को पिकअप पर तीन सौ पेटी सरसों तेल लेकर वाराणसी के लिए निकले चालक ने इसे चंदौली में बेच दिया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पिकअप चालक चालक संतोष यादव निवासी रामपुर दिया, थाना धानापुर चंदौली व राजकुमार गुप्ता निवासी चहनी खानदरी थाना बलुआ चंदौली सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि गुदरी बाजार निवासी तेल कारोबारी नितेश कुमार ने तहरीर में बताया कि वाराणसी के लिए तीन सौ पेटी राजकुमारी सरसों तेल भेजना था। पिकअप चालक संतोष एक अन्य व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंचा और वाराणसी से माल लेने के लिए आने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि पहले आपके यहां से माल लेकर वाराणसी गया हूं, अगर माल है तो लोड करवा दीजिए। उसकी बातों में आकर उसकी पिकअप पर 27 दिसंबर को करीब 5,46,599 रुपये कीमत का तीन सौ पेटी राजकुमारी सरसों तेल लोड करवाया। चालक संतोष यादव ने सरसों तेल को वाराणसी के व्यापारी के यहां न पहुंचाकर चदौली में बेच दिया। वाराणसी के व्यापारी से जब तेल के पैसे की मांग की तो उसने कहा कि अभी तक तेल नहीं आया है। अपने स्तर पर खोजबीन करने पर पता चला कि चालक ने तेल को राजकुमार गुप्ता निवासी चहनी खानदरी चंदौली को बेच दिया है। कोतवाल ने कहा कि संबंधित धारा में तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed