फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inspector's wife was injured and jewelery worth lakhs was taken away.

Ballia News: दरोगा की पत्नी को घायल कर ले गए लाखों के गहने

Thu, 17 Oct 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inspector's wife was injured and jewelery worth lakhs was taken away.
नरहीं। कोटवा नारायणपुर के सरायकोटा में एनएच-31 से महज 50 मीटर दूर स्थित दरोगा के घर से बदमाश दस लाख से अधिक के जेवरात उठा ले गए। दरोगा की पत्नी गांव की पूर्व प्रधान को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

सरायकोटा गांव के धंगलकापुरा निवासी हरि सिंह यादव महाराजगंज में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं। कुल चार भाइयों में कन्हैया सिंह यादव घर पर रहते हैं। इनकी पत्नी चंदा यादव गाजीपुर जिले के जोगा में अध्यापक हैं। बिहारी सिंह यादव बहराइच के कोतवाली देहात में एसआई हैं, सबसे छोटे मुरारी सिंह यादव वाराणसी में सिपाही हैं। बुधवार की भोर में हरि सिंह यादव की मां दूजी मंदिर चली गईं।
विज्ञापन

बिहारी सिंह यादव की पत्नी होशिला देवी कमरे से बाहर निकलीं तो देखा कि हाफ पैंट पहने एक नकाबपोश गलियारे में खड़ा है। उसे होशिला देवी ने पकड़ लिया। इसके बाद दूसरा नकाबपोश आ गया। उसने गर्दन दबाने के बाद होशिला को आंगन में पटक दिया। इससे होशिला देवी बेहोश हो गई। सुबह पांच बजे परिवार की चंदा देवी कमरे से बाहर निकलीं तो देखा कि होशिला देवी बेसुध पड़ी हैं। मुरारी सिंह यादव के कमरे का ताला टूटा है। अटैची से सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। गहने मुरारी सिंह यादव की पत्नी सीमा सिंह के थे, जो पति के साथ वाराणसी में रहती हैं। होशिला देवी का इलाज गाजीपुर में चल रहा है। कन्हैया यादव ने नरही थाने पर तहरीर दी। नरही थानाध्यक्ष सुनील चंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। करीब दस लाख से अधिक के गहने बदमाशों के ले जाने की बात परिजनों ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के ताले तोड़कर सात लाख की चोरी

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अमृत कुआं राजपूत नेवरी में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब सात लाख के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजन मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।



अमृत कुआं राजपूत नेवरी निवासी विनोद गुप्ता नौ अक्तूबर को सपरिवार मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। वह बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था। कमरों के दरवाजे टूटे थे। गहने और नकदी चोरी हो गए थे। विनोद ने जापलिनगंज पुलिस चौकी और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। विनोद ने बताया कि -चांदी के जेवर और नकदी समेत सात लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed