फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   inspaction

सीडीओ के निरीक्षण में डेढ़ दर्जन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Sat, 19 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
inspaction
अमर उजाला इंपैक्ट: कृषि विभाग स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय में बंद पड़ा ताला को देखते सीडीओ विपिन - फोटो : BALLIA
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति और कार्य में तेजी लाने के निर्देश के बाद अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे लाइव खबरों का असर नजर आने लगा है। लगातार छप रही खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए सीडीओ विपिन कुमार जैन ने शनिवार को तीन कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डेढ़ दर्जन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मियों से उनके अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को भी चेताया है कि कार्यालय में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं तथा उनके कार्य पर भी नजर रखें। कृषि भवन की बिल्डिंग की खराब स्थिति और साफ-सफाई पर नाराजगी जताई और उप निदेशक कृषि को सुधार लाने का निर्देश दिया। शनिवार की सुबह 10:10 बजे सीडीओ विकास भवन के तीसरे तल पर स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने सीधे उपस्थिति पंजिका की जांच की सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीताराम सिंह, अविनाश उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, कमलेश सिंह, सुरेश यादव अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने परियोजना निदेशक को इन सभी कर्मचारियों के स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है।10:30 बजे सीडीओ उप निदेशक कृषि कार्यालय में जा धमके। वहां अफजाल अहमद, कविता सिंह, शशिकांत चौहान, सुष्मिता सिंह, चन्द्रबली राम गायब मिले। इस पर उप निदेशक कृषि इन्द्राज को सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण और कार्य विभाजन की पत्रावली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चारों तरफ भ्रमण किया और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। कृषि भवन से सीडीओ विपिन जैन भूमि संरक्षण कार्यालय में पहुंचे तो वहां भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार यादव समेत कामेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव गैर हाजिर मिले। वहां कर्मचारी राजेश वर्मा तीन दिन से गायब थे। सीडीओ ने अनुपस्थिति कर्मचारियों का स्पष्टीकरण व तीन दिन से अनुपस्थित राजेश वर्मा का वेतन रोकने का आदेश दिया। उधर, सीडीओ के इस औचक निरीक्षण से पूरे विकास भवन में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed