फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inquiry into the death of the sub-inspector

Ballia News: उपनिरीक्षक की मौत की जांच हो

Tue, 10 Feb 2026 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Inquiry into the death of the sub-inspector
बलिया। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने गत दिनों उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड निवासी देवरिया की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

अजय कुमार गोंड निवासी देवरिया बस्ती के परशुरामपुर पर प्रभारी के रूप में तैनात थे। उनकी मौत 10 फरवरी को हुई थी। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज(आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि एसएसआई अजय कुमार गोंड का गायब हो जाना तथा कुछ दिन बाद अयोध्या के सरयू नदी में उनका शव मिलना प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। एसएसआई अजय कुमार गोंड की पत्नी व उनके छोटे भाई झांसी में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात अरुण कुमार गोंड ने भी हत्या की बात कहते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। इसके पर्दाफाश के लिए उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। इस मौके पर सुरेश शाह, अजीत कुमार गोंड, हरिशंकर गोंड, ददन प्रसाद, ओमप्रकाश गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed