फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Innovation: MoU signed between JNCU and Namaskar Foundation

नवाचार : जेएनसीयू और नमस्कार फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

Mon, 16 Feb 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Innovation: MoU signed between JNCU and Namaskar Foundation
बलिया। विद्यार्थियों के कौशल विकास, नवाचार, शोध और रोजगारोन्मुख शिक्षा को सशक्त करने के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन गोरखपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन

इस एमओयू के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, मीडिया तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से संबंधित कार्यशालाओं, सेमिनारों और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में इसरो के वैज्ञानिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

यह एमओयू विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए इंटर्नशिप, कौशल विकास एवं रोजगार केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थान स्टाफ डेवलपमेंट, संयुक्त कार्यशालाएं, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध परियोजनाएं, छात्र एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान एवं नवाचार आधारित गतिविधियों में परस्पर सहयोग करेंगे।

यह एमओयू, कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की तरफ से डा़ॅ नीरज कुमार सिंह, डा़ॅ संजीव कुमार सहित अन्य प्राध्यापक और अधिकारीगण तथा नमस्कार फाउंडेशन की तरफ से शिवम मिश्रा (सह संयोजक) और देवेश चतुर्वेदी (विधिक सलाहकार) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed