फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Innocent child dies in suspicious condition

मासूम बालक की संदिग्ध हालत में मौत

Wed, 10 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies in suspicious condition
बांसडीह रोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में बुधवार को एक दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारवालों ने एक दिन पूर्व खेलने की बात को लेकर कहासुनी का आरोप लगाते हुए विपक्षी के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शव कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में मंगलवार को गांव के पंडित तारकेश्वर मिश्र के घर के समीप मार्ग पर मनोज पटेल के घर के कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसको लेकर एक पक्ष ने बच्चों को डांट कर भगा दिया गया। इसको लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था। पीड़ित पक्ष के मनोज पटेल ने बताया कि उनका तीन माह का पुत्र धनंजय मंगलवार की रात अपनी मां के साथ सो गया। सुबह जब उसे जगाया गया तो वह नहीं जगा। जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बालक के शव को गांव में लाकर विपक्ष के दरवाजे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

थोड़े ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए शव को कब्जे में ले लिया। सीओ बांसडीहरोड दीपचंद ने बताया किया दोनों पक्षों में एक दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। इसमें तारकेश्वर मिश्र के परिवार से एक पक्ष को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मासूम के पिता द्वारा शव के पोस्टमार्टम न करने की विनती पर पुलिस ने शव का केवल पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed