फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inflation and corruption spread in the state: Narada

प्रदेश में फैला महंगाई व भ्रष्टाचार: नारद

Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Inflation and corruption spread in the state: Narada
बांसडीहरोड क्षेत्र के कुंवर जसाव गांव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते पूर्वमंत्री नारद राय। स - फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में कुंवर जसाव गांव में बुधवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नारद राय ने कहा कि 2022 में प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार को हटाने के लिए कड़ी सतर्कता बरतनी पड़ेगी। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी कार्यों को बताना होगा। कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनता से वादा खिलाफी की है। प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार फैला हुआ है। गुंडों और माफियाओं के सामने सरकार लाचार है। प्रदेश में खासतौर पर बलिया में विकास कार्य रुक गया है। कहा कि जो काम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया विधानसभा में शुरू कराया था उसे वर्तमान सरकार पूरा तक नहीं करा पाई। कहा कि भाजपा सरकार में विकास नहीं विनाश हुआ है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो प्रदेश और देश की एकता अखंडता के लिए घातक है। इस मौके पर ग्राम प्रधान शंभू यादव, जयराम यादव, दारोगा सिंह, रामजी यादव, अनिल तिवारी, छितेश्वर यादव आदि रहे। संचालन चंदन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed