फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Independence Day Tiranga Yatra took place in Ballia town echoed with patriotic slogans

Independence Day: बलिया में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा; युवा बोले- जय हिन्द...जय भारत

Mon, 11 Aug 2025 08:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 08:45 PM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों और नारें से कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा एक साथ होकर जुलूस में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
Independence Day Tiranga Yatra took place in Ballia town echoed with patriotic slogans
जिले की पुलिस ने भी दिखाई सहभागिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के लिए भाजपा की ओर से जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन शुरू कर दिया गया है। सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों से कस्बा गूंज उठा। कई स्थानों पर बाइक जुलूस भी निकाला गया।

विज्ञापन


बैरिया : बैरिया तिराहे से शहीद स्मारक तक बाइक जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्व. मैनेजर सिंह स्मारक से यात्रा का शुभारंभ किया गया। वहीं, रानीगंज क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली घई। 
विज्ञापन


दोनों तिरंगा यात्रा एक साथ होकर जुलूस में तब्दील हो गई। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सुशील पांडेय, जितेंद्र मिश्र, विजय बहादुर सिंह, तेजनारायण मिश्र, रत्नेश सिंह, मनीष वर्मा, तुलसी वर्मा, विजय यादव, रमेश सिंह, गोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने दिखाई सहभागिता

Independence Day Tiranga Yatra took place in Ballia town echoed with patriotic slogans
भाजपाजनों ने लहराया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला

Tiranga Yatra 2025: बेरुआरबारी मंडल के सुखपुरा स्थित संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मंदिर से शुरू होकर सुखपुरा चौराहे तक भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह की अगुवाई में निकले तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। ममता सिंह, रेखा सिंह, बृजनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, बिरजू साहनी, बसंत सिंह, संतोष पांडेय आदि रहे।

शहीद स्थल से भाजपा पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। निखिल त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली बाइक यात्रा को भाजपा नेता वाल्मिकी त्रिपाठी और श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहीदों को नमन कर रैली छितौनी, कमतैला, राघोपुर, अठीलापुरा होते हुए चंद्रवार धाम पर पहुंच कर संपन्न हुआ। गुड्डू प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, अरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल मालीपुर की ओर से नगरा बेल्थरा मार्ग पर निछुवाडीह अग्नि शमन केंद्र से सोमवार को तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली। तिरंगा यात्रा पांच किमी के क्षेत्रफल में गौवापार, मालीपुर, नवरंगिया आदि गांवों का भ्रमण करते हुए जमुआंव में जाकर सभा में बदल गई। वक्ताओं ने अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाइक रैली में छट्ठू राम, पंचम गुप्ता, अभिषेक सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, ललऊ सिंह, प्रमोद गुप्ता, मोहन वर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed