फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increase in Saryu continues, farmers worried about daily harvesting

सरयू में बढ़ाव जारी, रोज हो रहे कटान से किसान चिंतित

Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Increase in Saryu continues, farmers worried about daily harvesting
बेल्थरारोड। पिछले 24 घंटे से सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। जिससे तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जल स्तर 62.67 मीटर दर्ज किया गया जो लाल निशान 64.01 से 1.34 मीटर नीचे है। हांलाकि बाढ़ की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है। फिर भी जिस रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि का क्रम चल रहा है, उसे देखते हुए अगले दो-तीन दिनों तक यदि वृद्धि का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रहा है। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट- कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। इसको लेकर तटवर्ती लोग चिंतित हैं। उधर, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जो स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed