फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inauguration of 40 development works done from ten crores

10 करोड़ की लागत से बने 40 विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण

Sun, 26 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 40 development works done from ten crores
पूर्व प्रधान व समाजसेवी स्व.शिवदयाल वर्मा के आठवीं पूर्णतिथि के मौके पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस? - फोटो : BALLIA
बैरिया। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के पैतृक आवास पर शनिवार को पूर्व प्रधान शिवदयाल वर्मा की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत के करीब 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सभा में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा इस देश की पहचान गांव, गाय, गंगा व गीता से है। इसलिए भारत व प्रदेश की सरकार गरीबों व किसानों के लिए समर्पित सरकार है। कहा कि कुछ लोग कहते है आर्थिक मंडी से देश गुजर रहा है, लेकिन दूध, आलू, प्याज व अनाज बेचकर बाजार करने वाले किसानों को आर्थिक मदी ंनहीं समझ में आती है। देश में सीमेंट, लोहा, कपड़ा के दाम बढ़ जाता है तो कानों कान कोई नहीं जान पाता है लेकिन आलू, टमाटर, प्याज व अनाज के दाम बढ़ जाने से हाहाकार मच जाता है। कहा यह देश किसानों का है। किसान शक्तिशाली बनेगा तो देश शक्तिशाली बनेगा और सरकार भी शक्तिशाली होगा। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा 2011 के जनगणना के आधार पर बहुत सारे आवास बने लेकिन आज भी लाखों गरीब योजनाओं से वंचित रह गए हैं। उन लोगों के लिए मोदी सरकार ने 10 साल बीतने के बाद पुन: एक बार आर्थिक जनगणना एनसीआर कराने का आदेश दिया है ताकि योजनाओं से वंचितों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। कहा नागरिकता कानून अधिनियम नागरिकता देने के लिए कानून है। किसी का नागरिकता छिनने के लिए यह कानून नही है। लेकिन कांग्रेस, सपा, बसपा तथा अन्य विपक्षी पार्टियां झूठा, अफवाह फैलाकर देश में खून खराबा करवाना चाह रही है। इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मनटन, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुक्तेश्वर सिंह, रेवती चयरमैन कनक पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्यामू उपाध्याय, अमिताभ उपाध्याय, शिवमंगल वर्मा, रामाकांत पांडेय, उप जिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी, क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed