{"_id":"63e6780a33bf54f66807b22c","slug":"in-the-third-day-many-trains-were-canceled-and-some-were-diverted-ballia-news-vns6978868172-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: तीसरे दिन में कई ट्रेनें निरस्त तो कुछ का हुआ रुट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: तीसरे दिन में कई ट्रेनें निरस्त तो कुछ का हुआ रुट डायवर्ट
विज्ञापन
बैरिया। बलिया छपरा रेलखंड पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकांश ट्रेनों का परिचालन ठप रहने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया था तो कुछ का रूट डायवर्ट किए जाने के कारण यात्री हलकान दिखे।
वाराणसी छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन, बलिया सियालदह एक्सप्रेस अप और डाउन, छपरा बिहार पैसेंजर अप और डाउन, छपरा वाराणसी सिटी पैसेंजर ट्रेन अप और डाउन को पूर्वोत्तर रेलवे ने निरस्त कर दिया है। जबकि छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर पवन एक्सप्रेस, जयनगर आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस अप और डाउन को मऊ भटनी के रास्ते उसका रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
वहीं, सरयू यमुना एक्सप्रेस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस तीन से छह घंटे विलंब से चल रही हैं। ट्रेनों के निरस्त होने या रूट डायवर्ट होने की कोई पूर्व में सूचना नहीं जारी हुई थी। इसके कारण सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। सैकड़ों लोगों ने अपने टिकट निरस्त कराए। वहीं, स्टेशन से लौटने वाले लोग रेल प्रशासन को कोसते रहे।
विज्ञापन
सुरेमनपुर के स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि शनिवार को भी ट्रेनों का परिचालन इसी तरह होगा। जो ट्रेन निरस्त है, वह शनिवार को भी निरस्त रहेंगी। जिनका रूट डायवर्ट है, उनका भी रूट डायवर्ट रहेगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेवती सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है।
इसके चलते ट्रेनों को निरस्त या रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे तो 28 फरवरी तक यह स्थिति बनी रहेगी। प्रयास होगा कि कम से कम ट्रेनों को निरस्त किया जाए। कॉसन पर ट्रेनों का परिचालन हो। यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।