{"_id":"6ae8d126742110c4330b84aa","slug":"in-the-opening-match-hosts-up-defeated-telangana-3-0-ballia-news-c-190-1-bal1001-176410-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उद्घाटन मुकाबले में मेजबान यूपी ने तेलंगाना को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उद्घाटन मुकाबले में मेजबान यूपी ने तेलंगाना को 3-0 से हराया
विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें कुल 644 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के बीच खेला गया। इसमें यूपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 3-0 से पराजित कर विजयी शुरुआत की।
उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। खेल के मैदान बढ़ेंगे तो चिकित्सा पर होने वाला खर्च कम होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न विभागों में सेवा का अवसर भी प्रदान कर रही है। मुख्य अतिथि अरविंद मेनन ने कहा कि फुटबॉल टीम भावना का खेल है। अनुशासन और सामूहिक प्रयास से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज सिंह, ज्ञानेंद्र राय, दिनेश प्रसाद, राजन प्रताप, फील्ड ऑफिसर द्रोणवीर सिंह यादव, मोहम्मद नईम अहमद, इं. अरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार आदि ने निभाई। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ. राजेश आर्य ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हराया
बलिया। प्रतियोगिता का पहले मुकाबले के मैच के पहले ही मिनट में मोहम्मद फैजान ने गोल कर उत्तर प्रदेश को बढ़त दिलाई। इसके बाद 24वें मिनट में पंकज चौहान ने दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। मध्यांतर के बाद 58वें मिनट में रहमान ने तीसरा गोल कर उत्तर प्रदेश की जीत सुनिश्चित कर दी। वहीं मिनी स्टेडियम शेर में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हराया। हरियाणा की ओर से सावन ने पहले मिनट, रक्षित ने 28वें और यश ने 29वें मिनट में गोल किया। हिमाचल प्रदेश की ओर से दूसरे मिनट में हामिद ने एकमात्र गोल किया। एक अन्य मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, टाउन पॉलीटेक्निक और मिनी स्टेडियम शेर में दर्जनों मुकाबले खेले जाएंगे।