फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the first week of April, the mercury crossed 40, last year it was 37

Ballia News: अप्रैल के पहले सप्ताह में पारा 40 के पार, पिछले साल था 37

Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
In the first week of April, the mercury crossed 40, last year it was 37
बलिया। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा गर्मी पड़ रही है। अप्रैल के पहले ही सप्ताह में पारा 40 के पार पहुंच गया। जबकि पिछले साल 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था। यानी इस बार 3 डिग्री तापमान ज्यादा रहा। रविवार को जिले का अधिकतम पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण सुबह 10 बजे से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक शहर के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सात अप्रैल के मध्य या बाद से तापमान में कमी देखी जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जो समुद्र तल के 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। आठ अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण राज्य में सात से 11 अप्रैल तक पूरवा हवा का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन

------------------
यूं बढ़ा तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
1 अप्रैल 38 16.5
2 अप्रैल 35 19.5
3 अप्रैल 37 16.5
4 अप्रैल 38 20
5 अप्रैल 38 19.5
6 अप्रैल 40.5 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed