फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four houses swallowed by the Saryu due to erosion

Ballia News: सरयू की कटान से चार मकान नदी में समाए, सात कटान के मुहाने पर

Wed, 07 Oct 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four houses swallowed by the Saryu due to erosion
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी में कटान से बचे मकान के अवशेष को ठोकर मारती सरयू नदी की लहरें।
बैरिया। सरयू नदी का जलस्तर घटते ही सुरेमनपुर दियरांचल में कटान का कहर और तेज हो गया है। गोपालनगर टांडी में मंगलवार को कटान की जद में आने से कमलेश यादव, रामनरायण यादव, संजय यादव और मंजय यादव के रिहायशी मकान नदी में समा गए। वहीं तिलंगी यादव, रामबाबू यादव, बलिराम यादव, शिवजी यादव, महेश यादव, बाबूराम यादव और गणेश यादव के मकान भी कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कटान की रफ्तार नहीं थमी तो इन मकानों के भी सरयू में समाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कटान की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवार घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रहे कटान के बावजूद मंगलवार तक स्थानीय प्रशासन, राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान की यही रफ्तार बनी रही तो जल्द ही इसका दायरा वशिष्ठनगर और गोपालनगर की आबादी तक पहुंच सकता है। खेतों के बाद अब रिहायशी इलाकों पर भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed