{"_id":"6ac54575c12a9bd7ed0da994","slug":"commuting-will-become-easier-with-new-bridges-over-the-saryu-and-road-over-bridges-robs-at-railway-crossings-ballia-news-c-190-1-bal1002-174518-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरयू पर नए पुल, रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी से आसान होगी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरयू पर नए पुल, रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी से आसान होगी राह
विज्ञापन
बेल्थरारोड तहसील के तुर्तीपार स्थित सरयू नदी पर निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल। संवाद
बलिया। गोरखपुर से बलिया तक आसान हो जाएगी। तुर्तीपार सरयू नदी व रेलवे क्रॉसिंग की दिक्कत दूर होगी। इसके लिए 613 करोड़ की परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है। सरयू नदी पर जनेश्वर मिश्र सेतु की तरफ वायर पर 1800 मीटर एलिवेटेड पुल का निर्माण जारी है। वहीं, क्रॉसिंग पर 1200 मीटर लंबा रेलवे ब्रिज का होगा। वहीं, तुर्तीपार पंप कैनाल के पास एलिवेटेड पुल लोगों की राह को आसान करेगी। इस परियोजना के तहत तुर्तीपार से लेकर पंदह तक सड़क को भी चकाचक का अंतिम चरण में है। इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कई जगह पर फोरलेन की तर्ज पर बाईपास का निर्माण कार्य भी हो रहा है। बलिया से गोरखपुर तक जाने में पहले लगभग 6 से आठ घंटे ले जाते थे। इधर बीच सरयू नदी पर पुराना पुल जर्जर होने के कारण उस पर भारी वाहनों का आवागमन ठप करने से दिक्कत और बढ़ गई है।
शासन ने सरयू नदी पर नए सेतु के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे क्रॉसिंग के कारण घंटों जाम में लोग फंस जाते थे। बलिया से देवरिया व गोरखपुर तक की यात्रा आसान बनाने में सरयू सेतु व रेलवे ब्रिज काफी सहायक होगी। इस मार्ग से बिहार सीवान होते हुए भी बड़े वाहन निकलते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेलवे ब्रिज की ऊंचाई 15 से 16 मीटर होगी। यह ओवर ब्रिज पंप कैनाल के ऊपर से हल्दीरामपुर में आकर मिलेगा। इसी स्थान पर बेल्थरा रोड की तरफ से आने वाली सड़क को मिलाया जाएगा। मार्ग में बनने वाले बाईपास फोर लेन होंगे। वहीं अन्य सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी।
उभांव गांव के बाहर से बनेगा बाईपास
परियोजना में उभांव में बाईपास बनाया जाएगा। गांव के बाहर से बाईपास से होते हुए सीधे तुर्तीपार पंप कैनाल के पास पुल के पास मिलेगा, जिससे वाहन आराम से बिना किसी रुकावट के निकल जाएंगे। रेलवे पुल पंप कैनाल के ऊपर से सीधे जाकर हल्दीरामपुर के पास मुख्य सड़क से मिल जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना एक नजर में
- कुल लागत-- 613 करोड़
- सरयू नदी पर सेतु की लंबाई-- 1800 मीटर
आरओबी की लंबाई-- 1200 मीटर
- रेलवे ओवर ब्रिज की ऊंचाई-- 15 से 16 मीटर
तुर्तीपार सरयू नदी व रेलवे पुल का कार्य तेजी से जारी है। एलिवेटेड पुल बनने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। वहीं, सरयू नदी का दृश्य भी बेहतर हो जाएगा। दिसंबर 2027 तक तैयार करने की योजना है। सरयू नदी पर सेतु जनेश्वर मिश्र सेतु की तर्ज पर बनाया जा रहा है। - इं. सुमित कुमार, एई, एनएचएआई, गोरखपुर।
विज्ञापन
शासन ने सरयू नदी पर नए सेतु के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे क्रॉसिंग के कारण घंटों जाम में लोग फंस जाते थे। बलिया से देवरिया व गोरखपुर तक की यात्रा आसान बनाने में सरयू सेतु व रेलवे ब्रिज काफी सहायक होगी। इस मार्ग से बिहार सीवान होते हुए भी बड़े वाहन निकलते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेलवे ब्रिज की ऊंचाई 15 से 16 मीटर होगी। यह ओवर ब्रिज पंप कैनाल के ऊपर से हल्दीरामपुर में आकर मिलेगा। इसी स्थान पर बेल्थरा रोड की तरफ से आने वाली सड़क को मिलाया जाएगा। मार्ग में बनने वाले बाईपास फोर लेन होंगे। वहीं अन्य सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी।
विज्ञापन
उभांव गांव के बाहर से बनेगा बाईपास
परियोजना में उभांव में बाईपास बनाया जाएगा। गांव के बाहर से बाईपास से होते हुए सीधे तुर्तीपार पंप कैनाल के पास पुल के पास मिलेगा, जिससे वाहन आराम से बिना किसी रुकावट के निकल जाएंगे। रेलवे पुल पंप कैनाल के ऊपर से सीधे जाकर हल्दीरामपुर के पास मुख्य सड़क से मिल जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना एक नजर में
- कुल लागत
- सरयू नदी पर सेतु की लंबाई
आरओबी की लंबाई
- रेलवे ओवर ब्रिज की ऊंचाई