फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the death of the younger brother, the elder brother gave a complaint of murder

छोटे की मौत में बड़े भाई ने दी हत्या की तहरीर

Sun, 24 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the death of the younger brother, the elder brother gave a complaint of murder
चितबड़ागांव। कस्बे के वार्ड नंबर छह पटेल निवासी अनिल यादव ने 20 जुलाई को हुई अपने भाई की मौत के मामले में हत्या की तहरीर दी है। अब तक सुधीर की मौत का कारण हादसा बताया गया था। इस मामले में घायल अन्य युवक आदित्य गुप्ता उर्फ मल्लू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सागरपाली चट्टी के समीप 20 जुलाई की रात लगभग 10:30 बजे सुधीर यादव (19) निवासी पटेल नगर और मल्लू गुप्ता उर्फ आदित्य कुमार गुप्ता (18) निवासी वार्ड नंबर पांच ब्रह्मी बाबा नगर को खून से लथपथ हालात में पाया गया था। सुधीर यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था जबकि मल्लू का इलाज चल रहा है। सुधीर यादव की मौत की सूचना मिलते ही उसके बड़े भाई अनिल यादव मुंबई से यहां आए। शनिवार को फेफना थाने में तहरीर देकर सुधीर के मौत हत्या बताया। तहरीर में कहा गया है कि सुधीर को रसड़ा थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी अरमान लेकर गया था। अरमान अपने ननिहाल में ही रहता है। रात नौ बजे अपने मोबाइल से फोन करके जन्मदिन की पार्टी में चलने के लिए तैयार होने को कहा और घर आकर सुधीर यादव को साथ ले गया। देर रात जब सुधीर घर नहीं लौटा तो पिता अकालू यादव ने सुधीर के मोबाइल पर कई बार फोन किया। जब फोन नहीं मिला तो उन्होंने अरमान के मोबाइल पर फोनकर सुधीर के बारे में पूछा तो अरमान ने फोन काट दिया। संदेह होने पर अकालू यादव कुछ पड़ोसियों को लेकर बलिया के लिए निकल पड़े। जैसे ही सागरपाली चट्टी के समीप पहुंचे कि सड़क के किनारे दो युवक घायल अवस्था में खून से लथपथ दिखाई दिए। उसके भाई की हत्या की गई है, जिसे बाद में इसे सड़क हादसा करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed