फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the coming days, the nomination of SP, BSP and Congress will be erased: Surendra Singh

आने वाले दिनों में सपा, बसपा व कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा: सुरेंद्र सिंह

Wed, 17 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
In the coming days, the nomination of SP, BSP and Congress will be erased: Surendra Singh
बैरिया। प्रदेश सरकार के तीन साल व केंद्र सरकार के एक साल पूरा होने पर दोनों सरकारों के कार्यों के विवरण का पत्रक बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम बैरिया बाजार में वितरण किया। उनके साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी रहे। इसके बाद बैरिया डाक बंगला में एक सभा का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने मोदी व योगी को ऐतिहासिक पुरुष बताते हुए कहा कि एक ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है तो दूसरे ने प्रदेश के विकास के इतिहास में नई इबारत लिखी है। उन्होंने जातिवादी ताकतों की सरकार में कुछ विशेष जातियों को छोड़कर बाकी लोगों की बदहाली, भ्रष्टाचार, अपराध व अन्य मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचते हुए कहा कि आज प्रदेश में सभी लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, यही भाजपा सरकार की उपलब्धि है। अभी कोरोना संक्रमण में प्रवासी कामगारों की जिस तरह से मुख्यमत्री ने मदद की है उसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। योगी व मोदी को राजनैतिक संत बताते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में सपा, बसपा व कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा। चारो तरफ सिर्फ भगवा ही भगवा दिखाई देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह लोगों तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed