फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the cold tempered by the rain

बारिश का संग पाकर ठंड तेवर में

Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
In the cold tempered by the rain
बलिया। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। मंगलवार को सुबह कुछ देर के लिए घना कोहरा रहा और पूरे दिन पुरवा हवा के कारण मौसम में धुंध छाया रहा। शाम को हल्की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। इसके चलते ठंड में इजाफा हो गया। कई जगह धन क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे रखी धान की बोरियां भी भींग गई। हल्की बारिश से रबी फसलों को लाभ होगा। लेकिन अधिक बारिश हुई तो दलहनी फसलों व आलू आदि को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहा। मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। कई इलाकों में सुबह में घने कोहरे के साथ धुंध भी काफी देर तक रहा। इसके अलावा पूरे दिन आसमान में हल्के बादल छाए जाए रहे और पूरवा हवा चलने के कारण पूरे दिन आसमान में बादल होने के कारण धुंध बना रहा। हालांकि हवा की गति भी हल्की तेज रही। शाम को अचानक बूंदाबादी शुरु हुई तो कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरु हो गई। किसानों की मानें तो करीब दो माह से बारिश बंद होने के कारण खेतों में नमी की कमी से रबी की फसलों का विकास नहीं हो रहा था। इसके लिए हल्की बारिश जरुरी था। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि गेहूं, जौ के साथ सरसों, तीसी व दलहनी के मसूर, चना, मटर, अरहर को काफी लाभ मिलेगा। लेकिन अधिक बारिश होने पर खासकर दलहनी फसलों के साथ ही आलू व सब्जी की खेती प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

उधर, जिले में मंगलवार तक लगभग 30 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की खरीद हुई है। इसमें लगभग 18 हजार मीट्रिक टन धान का प्रेषण हो पाया है। अधिकांश धान केंद्रों के बाहर ही खुले में रखे गए हैं। बारिश शुरू होने के बाद भी उनको सुरक्षित करने की पहल नहीं की गई। जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की संभावना तीन दिन पूर्व ही जताई थी। इसके बाद भी विभाग की ओर से तिरपाल आदि के इंतजाम नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed